Thursday, October 22nd, 2026

मप्र के कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगा वेतन: CM शिवराज


भोपाल

प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। दीपावली से पहले उनके घर में लक्ष्मी का आगमन होने वाला है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली का पावन पर्व आ रहा है। हमारे सभी कर्मचारी साथी परिवार सहित दीपावली मनाएं इसलिए हम इस माह का वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के 32 कर्मचारी संगठनों में दीपावली से पहले नवीन महंगाई दर के साथ अग्रिम वेतन और एरियर की मांग की थी। इसके बाद वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने इसको लेकर नोटशीट भी सीएम आॅफिस भेजी थी।

 

Source : Agency

पाठको की राय