12वीं कक्षा के लिए MP Board ने संशोधित ब्लूप्रिंट किया जारी
भोपाल
मध्य प्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा MP Board कक्षा 12वीं हायर सेकेंडरी परीक्षा सत्र 2021-22 के लिए ब्लूप्रिंट (blueprint) जारी कर दिया गया है। 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए संशोधित ब्लूप्रिंट (corrected blueprint) एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद हैं। छात्र MP Board से संशोधित ब्लू प्रिंट डाउनलोड कर सकते हैं।
दरअसल इससे पहले एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए अंक योजना सहित ब्लूप्रिंट जारी किया गया है। ब्लूप्रिंट खामियों की वजह से कक्षा 10वीं और 12वीं के ब्लूप्रिंट को संशोधित किया गया है।
Source : Agency

पाठको की राय