MP बोर्ड कक्षा 10-12 सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख घोषित
भोपाल
MP द्वारा कक्षा 12 के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। रुक जाना नहीं योजना के तहत बारहवीं हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा में अनु तीन विषयों की परीक्षा में शामिल होने के लिए पूरक परीक्षा दिनांक 20 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑफिशल वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षा
इस वर्ष कक्षा 10वीं में 99 हजार 710 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता मिली है। पूरक परीक्षा 21 जून से 30 जून 2022 तक आयोजित की जायेगी। कक्षा 10वीं में कुल 3 लाख 55 हजार 371 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए है। परीक्षा में असफल रहे छात्रों के लिए म.प्र. राज्य ओपन बोर्ड से "रूक जाना नहीं" योजना में केवल अनुत्तीर्ण विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर उपलब्ध है।
मंडल की helpline सेवा के माध्यम से परीक्षार्थी किसी भी प्रकार की अकादमिक और मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग सेवा प्राप्त कर सकते है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 18002330175 और 2570248, 2570258 पर सम्पर्क कर सकते है। कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 59.54% और कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 72.72% रहा है। दोनों कक्षाओं की प्रावीण्य सूची में इस वर्ष भी छात्राओं ने बाज़ी मारी है।

पाठको की राय