Friday, October 23rd, 2026

सर्वाधिक संक्रमित राज्यों में छठे नंबर पर MP

भोपाल
हर दिन मिल रहे संक्रमितों की संख्या के मामले में मध्य प्रदेश देश में छठे नंबर पर पहुंच गया है। पिछले हफ्ते प्रदेश सातवें और आठवें पायदान पर था, लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से प्रदेश छठे नंबर पर आ गया है। मध्य प्रदेश के ऊपर महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्य हैं। पूरे प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 11269 मरीज मिले हैं, जबकि 66 मरीजों की मौत हुई है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा 1669 मरीज भोपाल में मिले है। 52, 568 सैंपल की जांच में इतने मरीज मिले हैं। संक्रमण दर 21 फीसद रही। शुक्रवार को प्रदेश में पहली बार 50 हजार से ज्यादा सैंपलों की जांच की गई। हालांकि इसके बाद भी 7000 सैंपलों की जांच लंबित है। दरअसल अभी तक 70 फीसद सैंपल आरटी-पीसीआर तकनीक से लिए जा रहे थे जबकि लैब की जांच की क्षमता कितनी नहीं है इस वजह से 7 हजार से 10 हजार सैंपल की जांच रोज नहीं हो पा रही है।

 

#सर्वाधिक संक्रमित

Source : Agency

पाठको की राय