Tuesday, October 20th, 2026

MP विधानसभा: कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, ओबीसी आरक्षण को लेकर शिवराज ने बुलाई बैठक

भोपाल
विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरु हो गया। पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने तीन नव निर्वाचित विधायकों  रैगांव से निर्वाचित कल्पना वर्मा, जोबट से सुलोचना रावत और पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित  डॉ शिशुपाल यादव को शपथ दिलाई। इसके बाद विधानसभा में विधानसभा के छह पूर्व सदस्यों , पूर्व केन्द्रीय मंत्री आस्कर फर्नाडीज सहित 11 दिवंगतों को सदन में श्रृद्धांजलि दी गई।  श्रृद्धांजलि के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।  ओबीसी आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुलाई बैठक जिसमे मध्य प्रदेश के महाधिवक्ता और विधि विभाग के प्रमुख सचिव करेंगे बैठक।

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सबसे पहले विधानसभा के पूर्व सदस्य स्वर्गीय नानालाल पाटीदार, मूलचंद खंडेलवाल, गोदिल प्रसाद अनुरागी, शिवचरण पाठक, चंद्रदर्शन गौड़,  डॉ रानी दुबे, पूर्व केन्द्रीय मंत्री आस्कर फर्नाडीज , प्रख्यात गांधीवादी एवं समाजसेवी डॉ एसएन सुब्बाराव, भोपाल के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एनपी मिश्रा, भारत के चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत सहित शहीद अन्य  सैन्य अधिकारी तथा कश्मीर के सोपिया में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद जवानों के निधन का उल्लेख करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ और विपक्षी दल के सदस्यों ने भी दिवंगतों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद दो मिनट का मौन रखने के साथ ही सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

विधानसभा सत्र से पहले हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र की कार्यवाही पूरे पांच दिन तक चलाने पर सहमति बनी। सरकार के प्रवक्ता गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि हम तो सदन की कार्यवाही पूरे पांच दिन चलाना चाहते है बाकी जैसा उनका गाना वैसा हमारा बजाना। संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन में आने वाले विधेयकों और अन्य विषयों पर समय आवंटित किया गया है। कल या परसों लोक एवं निजी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने संबंधी विधेयक पेश किया जाएगा। इस पर चर्चा के लिए समय तय हो गया है।उसके बाद यह कानून बन मध्यप्रदेश में बन जाएगा।

 

#MP Assembly

Source : Agency

पाठको की राय