खलारी में स्कूल निर्माण कीा मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी
बालोद । जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम खलारी क्रमांक 1 शाला भवन की हालत अत्यंत ही दयनीय हो चुकी है और कभी भी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। शाला भवन निर्माण को लेकर आम आदमी पार्टी ने ग्रामीणजनों के साथ मिलकर आंदोलन की चेतावनी स्थानीय प्रशासन को दी है। उनका कहना है कि इस संबंध में अनेक बार ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया था लेकिन नतीजा अब तक सिफर रहा है।
ग्राम खलारी के प्राथमिक एवम माध्यमिक विद्यालय की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है की ना जाने कब छत का प्लास्टर नीचे गिर जाए या पूरी की पुरी छत ही गिर जाए,जाने अंजाने विद्यार्थियों के साथ कोई दुर्घटना हो गई तो उसकी जवाबदेही किसी की होगी।
इस ओर ग्रामीणों ने प्रशासन काध्यान लगातार अवगत कराया है लेकिन इस दिशा में अब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष दीपक आरदे,जिला मीडिया प्रभारी पंकज जैन, डोडी लोहारा विधानसभा अध्यक्ष बिशेसर सिन्हा,लक्षण सोनवानी, स्टेफान,गोविंदा आदि सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे एवम इस समस्या पर शासन प्रशासन का पुरजोर विरोध करतें हुए शिक्षा भवन व शिक्षा व्यवस्था सुधारने अपील की। जिला अध्यक्ष दीपक आरदे ने कहा की इस समस्या की जानकारी हमने प्रशासन को कई बार की लेकिन शासन प्रशासन गरीबोंके शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने की सुध तक नहीं ले रही और यह कोई नई बात नही ।
इस संबंध में जिला मीडिया प्रभारी पंकज जैन ने कहा कि सरकार का ध्यान दिगर समस्याओं और योजना की ओर है लेकिन शिक्षा के मंदिर जर्जर हो चुके हैं और कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने इस दिशा में त्वरित कार्रवाई नहीं की तो पार्टी ग्रामीणजनों के सहयोग से आंदोलन की शुरूआत करेगी।

पाठको की राय