Tuesday, October 20th, 2026

इटली वैकेशन की तस्वीरें शेयर की मौनी रॉय ने

इटली

मौनी रॉय इन दिनों वैकेशन पर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे बिकिनी में पोज देती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों की वजह से इंटरनेट यूजर्स उनके जमकर मजे ले रहे हैं। मौनी रॉय ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, दिन के एक सपने में। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी ने आरेंज कलर की बिकिनी पहनी हुई है।

उनके बाल खुले हुए हैं और वे बेहद स्टनिंग लग रही हैं। मौनी की ये तस्वीरें उनके इटली वैकेशन की हैं, जहां वे अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर चिल करने गई हैं। मौनी ने अपनी तस्वीरों के साथ इटली की लोकेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं। मौनी की तस्वीरें देख इंटरनेट यूजर्स उनके मजे ले रहे हैं। मसलन एक यूजर ने उनकी बिकिनी पर कमेंट करते हुए लिखा है, ब्रा है या मास्क? एक अन्य यूजर का कमेंट है, मुझे तो आॅरेंज कैंडी की याद आ गई। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, "इतना पैसा होने का क्या फायदा? अगर ऐसे ही कपड़े पहनना पड़ें। एक ढंग की ड्रेस नहीं पहनती। थोड़ा अच्छा ड्रेस खरीद कर पहनों।

एक यूजर का कमेंट है, जो भी कुछ बचा हो, वो भी दिखा दो मैम, और फेमस हो जाओगी। बता दें कि मौनी रॉय टीवी पर ‘देवों के देव...महादेव’ नागिन जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 2018 में फिल्म ‘गोल्ड’ से बतौर लीड हीरोइन बॉलीवुड में डेब्यू किया था। मौनी को बाद में ‘रोमियो अकबर वाल्टर’, ‘मेड इन चाइना’ और ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। उनकी अगली फिल्म ‘द वर्जिन ट्री’ है।

 

Source : Agency

पाठको की राय