Sunday, October 25th, 2026

नीति आयोग और अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान के बीच होगा एमओयू

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उपाध्यक्ष नीति आयोग डॉ. राजीव कुमार की उपस्थिति में 7 अगस्त को अपरान्ह 4 बजे मिंटो हॉल में नीति आयोग भारत सरकार एवं अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के मध्य एमओयू होगा।

व्याख्यान-माला 6 अगस्त को

अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में व्याख्यान-माला "असरदार परिवर्तन-टिकाऊ परिणाम'' में 6 अगस्त को सुबह 11 बजे सीनियर फेलो, ब्रूकिंग्स इंस्टीट्यूशन वाशिंगटन डीसी प्रो. शमिका रवी व्याख्यान देंगी। प्रो. रवी "द प्रोमिस ऑफ सोशल इंटरप्राइजेस इन इण्डियाज ग्रोथ एण्ड डेव्हलपमेंट'' विषय पर व्याख्यान देंगी।

 

#अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान

Source : Agency

पाठको की राय