Tuesday, October 20th, 2026

हरियाणा व हिमाचल के बीच आदिबद्री बांध निर्माण के लिए एमओयू साइन

चंडीगढ़
आदिबद्री बांध निर्माण के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में एमओयू साइन किया गया। यहां तीन किलोमीटर लंबी झील बननी है। पंचकूला के सेक्टर 1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आज हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की उपस्थितिमें एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।  बांध में हिमाचल प्रदेश की 77 हेक्टेयर और हरियाणा की 11 हेक्टेयर की जमीन है। इसमें 35 मीटर ऊंचा बांध बनना है। बांध निर्माण के बाद सरस्वती नदी केवल वैदिक मंत्रों या पुस्तकों में ही नहीं, बल्कि धरातल पर नजर आएगी। देवभूमि हिमाचल और हरियाणा मिलकर इसे पुनर्जीवित करेंगे। इस पर 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस बात से विलुप्त हो चुकी सरस्वती नदी में पानी छोड़ा जाएगा। इसके लिए सिरमौर सीमा पर बांध बनाने को हिमाचल प्रदेश जमीन दे रहा है। बांध के निर्माण से हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के किसानों को सिंचाई एवं पेयजल की आपूर्ति होगी।

 

 

#MoU

Source : Agency

पाठको की राय