Thursday, October 22nd, 2026

रायगढ़ सोलर पावर प्लांट लगाने का एमओयू, जिंदल ग्रुप कर्जा 400 करोड़ रूपए निवेश

 रायगढ़

 जिंदल पावर लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ समझौता अनुबंध(एमओ यू) किया हैं।कम्पनी इसमें 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करेंगी। छत्तीसगढ़ सरकार के साथ हुए एमओयू पर राज्य शासन की ओर से सचिव वाणिज्य एवं उद्योग भुवनेश यादव एवं जिंदल पावर लिमिटेड की ओर से  प्रदीप टंडन ने कल हस्ताक्षर किए।

जिंदल के वरिष्ठ अधिकारी टंडन ने बताया कि 84.5 मेगावाट के इस सोलर पावर प्लांट से 11,14,57,000 केडब्ल्यूएच यूनिट प्रतिवर्ष उत्पादन का लक्ष्य रखा गया हैं।उन्होने कहा कि देश में बिजली के उत्पादन में वृद्दि के साथ ही मांग भी लगातार बढ़ रही है,वहीं पर्यावरण के सामने चुनौतियां भी बढ़ रही हैं।सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन कर हम ऊर्जा की मांग एवम पूर्ति के बीच सामंजस्य स्थापित कर सकते हैं,वहीं पर्यावरण को भी सुरक्षित रख सकते है।

एमओयू के दौरान प्रदीप टंडन ने कहा कि हमारे देश में बिजली का उत्पादन हर साल बढ़ रहा है ऐसे में सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन ऊर्जा के संरक्षण के क्षेत्र में एवम बिजली बचाव के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग सर्वोत्तम उपाय हैं।जिससे हम ऊर्जा की मांग एवम पूर्ति के बीच सामंजस्य स्थापित कर सकते हैं।

 

 

#रायगढ़ सोलर पावर प्लांट

Source : Agency

पाठको की राय