Tuesday, October 20th, 2026

सतना में मालगाड़ी के इंजन में फंसी मोटरसाइकिल

सतना
शहर के बर्दाडीह रेलवे फाटक में आज शाम लगभग चार बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मोटरसाइकिल मालगाड़ी के इंजन के नीचे फंस गई जिसके कारण आवागमन बंद हो गया। घटना बिरला सीमेंट फैक्ट्री की साइडिग में जाने वाले रेल मार्ग में घटी इसलिए मुख्य रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ। इस घटना में तीन युवकों की जान बाल-बाल बच गई।

बताया जा रहा है कि अंकित, आशु और शिवकांत नाम के तीन मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी साइडिंग में मालगाड़ी आने की वजह से रेल फाटक बंद था लेकिन युवकों ने फाटक के नीचे से अपनी मोटरसाइकिल निकालकर फाटक पार करने की कोशिश की।

इसी दौरान मालगाड़ी जो कि 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की धीमी रफ्तार से थी वह आ गई तभी तीनों युवक हड़बड़ाहट में अपनी मोटरसाइकिल से कूद गए जिसके कारण युवकों की जान तो बच गई लेकिन मोटरसाइकिल मालगाड़ी के इंजन के नीचे आ गई। इस घटना के बाद काफी देर तक फाटक बंद रहा और मोटरसाइकिल इंजन के नीचे फंसी रही। घटना की सूचना के बपाद मौके पर सतना से रेल सुरक्षा बल की टीम भी पहुंची जिसने युवकों को पकड़ लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

#फंसी मोटरसाइकिल

Source : Agency

पाठको की राय