Moto G45 हुआ लॉन्च: 11 हजार की प्राइस रेंज में धमाकेदार फीचर्स
Motorola का नया स्मार्टफोन फाइनली आ गया है। अगर आप भी कोई कम बजट वाला स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं तो इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। आज हम आपको इस फोन की कीमत और कुछ खास फीचर्स की जानकारी देने वाले हैं। फोन को खरीदने से पहले आपको हर चीज के बारे में जान लेना चाहिए। क्योंकि मोटोरोला अभी ऐसे स्मार्टफोन पर फोकस कर रहा है जिनकी कीमत कम होती है और उसमें फीचर्स शानदार दिए जाते हैं।
Motorola G45 की बात करें तो इसे खरीदने के लिए आपको 10,999 रुपए खर्च करने होंगे। जबकि इस फोन की MRP 12,999 रुपए तय की गई है। इसके अलावा फोन पर कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। Flipkart Axis Bank Card से पेमेंट करने पर अलग से डिस्काउंट दिया जा रहा है। Axis Bank Credit Card ट्रांजैक्शन पर 1 हजार रुपए की छूट मिल रही है। IDFC First Bank पर अलग से डिस्काउंट मिलने वाला है। इस फोन की सेल 28 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली है।
कंपनी की तरफ से Moto G45 की 1 साल की वारंटी मिल रही है और 6 महीने की Accessories की वारंटी मिल रही है। 8GB RAM वैरिएंट को खरीदने के लिए आपको 12,999 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, 4GB वैरिएंट के लिए 10,999 रुपए खर्च करने होंगे। फोन में 6.5 Inch HD+ Display दिया जाता है। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा भी मिलता है। 50MP+8MP के दो रियर कैमरा दिए जाते हैं। जबकि 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। Motorola के इस फोन में 5000 mAh की बैटरी मिलती है। यानी बैटरी बैकअप को लेकर भी आपको कोई शिकायत नहीं होने वाली है।

पाठको की राय