Sunday, October 25th, 2026

मोतिहारी: घर में सो रही 8 साल की बच्ची को पड़ोसी युवक उठा ले गया गेहूं के खेत में और किया दुष्कर्म

मोतिहारी
बिहार के मोतिहारी में हैवानियत की घटना सामने आई है। जिले के मधुबन में पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात उस समय की है जब 8 वर्ष की बच्ची अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक उसे उठाकर गेहूं के खेत में ले गया और हैवानियत की। घटना के बाद रोती बिलखती और दर्द से कराहती बच्ची ने घर आकर अपनी मां को वारदात की जानकारी दी। घटना हालांकि गुरुवार रात की है लेकिन मामले का खुलासा रविवार की सुबह हुआ है। इधर बच्ची को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले के खुलासे के बाद पुलिस बच्ची के बयान कलमबद्ध कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। वहीं आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है।

 

 

#Motihari

Source : Agency

पाठको की राय