Thursday, October 22nd, 2026

महिला क्रिकेटर मेगन स्कट की फीमेल पार्टनर बनेंगी मां

कैनबरा
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम  की स्टार बॉलर मेगन स्कट  के घर खुशियां आने वाली हैं. इस क्रिकेटर ने ऐलान किया है कि उनके घर जल्द किलकारी गूंजेगी.
मेगन की फीमेल पार्टनर बनेंगी मां

मेगन स्कट (Megan Schutt) ट्विटर पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'इस राज से पर्दा उठाते हुए जेस और मैं काफी एक्साइटेड हैं. जेस को इस बात की खुशी है कि वो मेरे छोटे रूप को कैरी कर रही हैं, वो काफी लकी हैं. बेबी गर्ल पर बल्ली सवार हो चुकी है.'
2 साल पहले हुई थी शादी

गौरतलब है कि मेगन स्कट (Megan Schutt) ने 31 मार्च 2021 को अपनी फीमेल पार्टनर जेस होलिओक (Jess Holyoake) से शादी करती थी. इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी थी. उन्होंने लिखा था कि ये उनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन दिन है.

 

#क्रिकेटर मेगन स्कट

Source : Agency

पाठको की राय