समाज की प्रगति के लिए मातृ शक्ति को आना होगा आगे : सावित्री जगत
रायपुर
समाज की प्रगति के लिए मातृ शक्ति को आगे आना होगा और जब तक हम शिक्षित व संगठित नहीं होंगे तब तक समाज का विकास संभव नहीं है। उक्त बातें प्रदेश उत्कल गांंड़ा महिला महामंच की अध्यक्ष सावित्री जगत नहीं कहीं। प्रदेश उत्कल गांंड़ा महिला महामंच द्वारा पिछले दिनों शहीद स्मारक भवन में नुआ खाई महोत्सव 2023 बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान ओडिशा के सम्बलपुर से आए प्रसिद्ध कलाकार रुकु सोना एवं योगेश जोजो ने रंगारंग प्रस्तुति दी जिसमें उत्कल समाज के लोग झूमने पर मजबूर हो गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गाड़ा महासभा के अध्यक्ष नारायण बाघ, सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, किशोर महानंद, गोपाल सोनी, छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, शैलेंद्र नायक, संतोष सोनी, शशिकांत विभार उपस्थित थे।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में उपस्थित उत्कल समाज के लोगों को नुआ खाई पर्व की बधाई दी और समाज के प्रगति के लिए समाज के महिलाओं को आगे आने कहा। इस अवसर पर उत्कल गाड़ा महिला मंच के प्रदेश अध्यक्ष सावित्री जगत ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए मातृ शक्ति को आगे आना होगा, जब तक समाज की महिलाएं शिक्षित व संगठित नहीं होंगी तब तक समाज का विकास संभव नहीं है। हजारों की संख्या में समाज के लोग नुआखाई महोत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्कल महिला मंच के संतोषी सोनी, पिंकी निहाल, मीरा बाग, हेमा सागर, आलिम बिभार, प्रीति सागर, अंजली बिभार, सविता बिभार, रवीना जगत, दिया सिंह, अनीता तांडी, बनीता जगत का योगदान रहा।

पाठको की राय