Saturday, October 24th, 2026

जगदलपुर में मां-बेटे की हत्या, घर में लहूलुहान पड़े मिले शव

जगदलपुर.

जगदलपुर के सबसे व्यस्तम मार्ग अनुपमा चौक इलाके में रहने वाले गुप्ता परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया। जिसमें परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। एक घायल को उपचार के लिए मेकाज ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, अनुपमा चौक निवासी गायत्री गुप्ता 50 वर्षीय अपने बेटे नीलेश गुप्ता 32 वर्ष और नितेश गुप्ता 29 वर्ष के साथ रहती थी। बीते रात को अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने पीछे के दरवाजे से घुसकर मा-बेटे की हत्या दी। इनमें से एक घायल है। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के अलावा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

 

#chhattisgarh-Jagdalpur#Mother-son murdered

Source : Agency

पाठको की राय