Wednesday, October 21st, 2026

मोरवा पुलिस ने 376, 450 आईपीसी के आरोपी को 24 घंटे के अंदर तलाश कर भेजा सलाखों के पीछे

सिंगरौली/ बैढ़न
झुमरिया टोला निवासी करीब 30 वर्षीय एक महिला के साथ बदनियति की नियत से पड़ोस के ही एक युवक ने बीती आधी रात को घर पहुंचा और अपने मंसूबे में कामयाब ना होने पर डंडे से हमला करते हुए प्राइवेट पार्ट गुप्तांग में लाठी डाल दिया। महिला के शोर-शराबा करने पर मोबाइल छोड़ आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना पर मोरवा एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376, 450 भादवि के तहत मामला दर्ज कर मोबाइल एवं घर में छूटी आरोपी की चप्पल के आधार पर तलाश में जुट गयी।

दिल दहला देने वाली इस सनसनीखेज घटना में आरोपी राजेश कुमार पनिका पिता जनक लाल पनिका उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे आज पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया।

 आरोपी की गिरफ्तारी में : उपनिरीक्षक सी. के. सिंह, रूपा अग्निहोत्री, सहायक उपनिरीक्षक सतीश दीक्षित, संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक संजय सिंह, अर्जुन सिंह, आरक्षक सुबोध एवं महिला आरक्षक जयंजलि दुबे की अहम भूमिका रही।

 

#Morwa

Source : Agency

पाठको की राय