Monday, October 19th, 2026

मुरैना पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

मुरैना
 अवैध हथियार  तस्करों अभियान चला रही मुरैना पुलिस  को एक बड़ी सफलता मिली है।  पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री को पकड़ा है। फैक्टी में पुलिस को मात्रा में तैयार अवैध हथियार मिले हैं।  पुलिस ने  आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया एवं एसडीओपी अशोक सिंह जादौन के नेतृत्व में अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में एसडीओपी अशोक सिंह जादौन को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की जौटई गांव में अवैध हथियारों की फैक्ट्री (Illegal arms factory)  संचालित की जा रही है।


पुलिस ने टीम गठित कर अवैध हथियारों की फैक्ट्री (Illegal arms factory) पर दविश दी तो जौटई गांव में मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के 17 कट्टे, 12 बोर के 3 कट्टे , 32 बोर की 2 पिस्टल एवं बारह बोर के 6 जिंदा राउंड, 315 बोर के दो जिंदा राउंड और इलैक्ट्रिक वेल्डिंग मशीन सहित भारी संख्या में हथियार बनाने की सामग्री जप्त की गई है।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी इटावा से हथियार लाकर चंबल के किनारे आसपास के एरिया में खपाते थे, अवैध हथियारों का कारोबार अशोक सिंह परिहार के द्वारा संचालित किया जा रहा था जो कि करीब 6 माह से चल रहा था।जिनकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी।

 

#अवैध हथियारों की फैक्ट्री

Source : Agency

पाठको की राय