मुरैना जिले को 53 हजार पात्र परिवारों को उज्जवला योजनान्तर्गत लक्ष्य निर्धारित
मुरैना
अपर कलेक्टर नरोत्तम भार्गव की अध्यक्षता में विगत 27 अगस्त को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना-2.0 अन्तर्गत निर्धन परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदाय करने हेतु जिले के समस्त गैस डीलरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
अपर कलेक्टर श्री भार्गव ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजनान्तर्गत नवीन गैस कनेक्शन जारी किये जाने पर समस्त पात्र हितग्राहियों को डिपोजिट फ्री कनेक्शन के साथ-साथ प्रथम रिफिल एवं स्टोव निःशुल्क प्रदान किये जायेंगे। इसके लिये मुरैना जिले को 53 हजार पात्र परिवारों को 2.0 अन्तर्गत लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उज्जवला अन्तर्गत एजेन्सी व्यस्क महिला गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिये पात्र होगी। जो गरीब गृहस्थी पूअर हाउस सोल्ड से संबंधित रखती है, एवं जिसकी गृहस्थी हाउस सोल्ड में किसी भी प्रकार का गैस कनेक्शन स्थापित नहीं है।
सामाजिक, आर्थिक सर्वे 2021 में आवेदिका का नाम, अनुसूचित जाति, जनजाति गृहस्थी, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही, अंत्योदय अन्न योजना, वनवासी अति पिछड़ा वर्ग, चाय और पूर्व चाय बागान जनजातियां द्वीप एवं नदी द्वीप में निवासरत हों। यदि आवेदक एक एवं दो अन्तर्गत नहीं आती है, एवं गरीब गृहस्थी से संबंध रखती है तो योजना का हितग्राही होने का दावा के रूप में 14 बिन्दुओं का घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा। इन घोषणा पत्रों का अवलोकन न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर चस्पा बोर्ड पर किया जा सकता है।

पाठको की राय