Tuesday, October 20th, 2026

सोशल मीडिया पर कमिश्नर, कलेक्टर और जनसंपर्क कार्यालय के दो लाख से अधिक फालाेअर्स

इंदौर
इंदौर जिला प्रशासन संचार की सभी नई तकनीकों के प्रयोग में मध्यप्रदेश में अव्वल है। ट्वीटर पर इंदौर प्रशासन काफी चहक रहा है। ट्वीटर और फेसबुक में इंदौर के कमिश्नर, कलेक्टर और जनसंपर्क कार्यालय के फालाेअर्स की संख्या दो लाख से अधिक हो गई है।

प्रशासन की सभी गतिविधियाें और योजनाओं की जानकारी ट्वीटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उपलब्ध कराई जा रही है। संभागीय जनसंपर्क कार्यालय के मुताबिक, इंदौर कमिश्नर डा. पवन शर्मा और कलेक्टर मनीषसिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जिलेवासियों को समय-समय पर महत्वपूर्ण एवं आवश्यक जानकारी प्रदान की। संभागीय जनसंपर्क कार्यालय द्वारा अब ट्वीटर के साथ-साथ इसी तरह के भारतीय संस्करण कू एवं पाडकास्ट का उपयोग प्रारंभ किए जाने की भी तैयारी की जा रही है।

बहरहाल इंदौर कमिश्नर के ट्वीटर पर 32 हजार से अधिक और फेसबुक पर साढ़े पांच हजार फालोअर्स है। कलेक्टर के ट्वीटर अकाउंट में प्रदेश के सभी कलेक्टर में सबसे ज्यादा लगभग 77 हजार और फेसबुक पर लगभग 33 हजार फालोअर्स हैं। इसी तरह इंदौर जनसंपर्क कार्यालय के संयुक्त संचालक के ट्वीटर अकाउंट पर 21 हजार और फेसबुक पर साढ़े 6 हजार फालोअर्स, पीआरओ अकाउंट के ट्वीटर पर साढ़े 15 हजार और फेसबुक पर 13 हजार फालोअर्स हैं।

 

#followers of commissioner#collector

Source : Agency

पाठको की राय