Friday, October 23rd, 2026

मध्यान्ह भोजन योजना के लिए 322 करोड़ से अधिक की राशि जारी

रायपुर

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण अंतर्गत मध्यान्ह भोजन योजना के लिए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा 322 करोड़ 75 लाख 59 हजार रूपए की राशि जारी कर दी है। इसमें केन्द्रांश 225 करोड़ 24 लाख 11 हजार रूपए और राज्यांश 131 करोड़ 83 लाख 76 हजार रूपए शामिल है। आबंटित राशि में से कुकिंग कास्ट के लिए 234 करोड़ 4 लाख 35 हजार रूपए, रसोईया मानदेय के लिए 64 करोड़ 41 लाख 39 हजार रूपए, खाद्यान्न मूल्य 14 करोड़ 99 लाख 14 हजार रूपए, परिवहन व्यय 6 करोड़ 57 लाख 13 हजार रूपए और एम.एम.ई. के लिए 2 करोड़ 73 लाख 58 हजार रूपए आबंटित किए गए हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय