Monday, October 19th, 2026

चंबल संभाग में पौने 4 लाख से अधिक वृक्षों को रोपा गया

मुरैना
चालू वर्षाऋतु सीजन के दौरान चंबल संभाग के तीनों जिलों में अंकुर अभियान (वृक्षारोपण) के तहत 3 लाख 76 हजार 668 पौधों का रोपण किया गया है।    
    
चंबल संभाग के कमिश्नरआशीष सक्सेना ने अंकुर अभियान के तहत मुरैना, भिण्ड जिले को 50-50 हजार और श्योपुर जिले को 28 हजार वृक्षारोपण करने का लक्ष्य 8 अगस्त हरियाली अमावस्या तक लगाने के दिया था। इसके तहत चंबल संभाग के तीनों जिलों ने लक्ष्य से अधिक पौधे रोपकर पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। मुरैना जिले में 50 हजार पौधरोपण के विरूद्ध 83 हजार 41 पौधों का रोपण किया गया। इसी तरह भिण्ड जिले में 50 हजार वृक्षारोपण लक्ष्य की तुलना में 1 लाख 89 हजार 200 पौधों का रोपण किया गया। श्योपुर जिले में 28 हजार वृक्ष लगाने के लक्ष्य के विरूद्ध 1 लाख 4 हजार 427 पौधे रोपित किये गये है। श्योपुर में प्रत्येक शालाओं में 200-200 पौधे लगाये जाने का सिलसिला जारी है।
    
मुरैना जिले में अंकुर अभियान के तहत 50 हजार पौधे लगाने के लक्ष्य को पार कर जिले में 83 हजार 41 पौधे रोपित किये गये। 8 अगस्त हरियाली अमावस्या को पूर्ण कर लक्ष्य के विरूद्ध 83 हजार 41 पौधे रोपे गये है। जो लक्ष्य से 33 हजार 41 पौधे अधिक रोपित हुये है।
    
कलेक्टरबी.कार्तिकेयन ने बताया कि 8 अगस्त हरियाली अमावस्या को ही जिलेभर में 493 स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करके 1 हजार 530 पौधे लगाये गये। अंकुर अभियान के शुरूआत से लेकर 8 अगस्त 2021 हरियाली अमावस्या तक 83 हजार 41 पौधो का रोपण किया जा चुका है।
    
वहीं श्योपुर कलेक्टरशिवम वर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्योपुर जिले में चालू वर्षा ऋतु सीजन में अभी तक 1 लाख 89 हजार 200 पौधों का रोपण किया गया है। हरियाली अमावस्या को 2 हजार 220 लोगों ने 3 हजार 200 आम, 1 लाख 17 हजार अमरूद, 5 हजार पपीता, 300 अन्य पौधों का रोपण किया गया है। इस तरह कुल 1 लाख 89 हजार 200 पौधे लगाये गये है।
    
श्योपुर जिले में महात्मा गांधी नरेगा एवं आजीविका मिशन के समन्वय से ऐसे स्कूल शाला परिसर जिनमें सुरक्षा एवं पानी की समुचित व्यवस्था है, उन शाला परिसरों में थाई अमरूद  एवं अन्य वानकी के करीबन 50 हजार पौधों का रोपण किया गया है। आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों को क्रियान्वयन एजेन्सी बनाकर यह कार्य संपादित कराये जाने की कार्यवाही प्रचलित है। प्रत्येक शाला परिसर में 200 पौधे थाई अमरूद एवं 25 पौधे वानकी के सम्मिलित करते हुये लगाये जायेंगे।
    
भिण्ड जिले में 1 लाख 4 हजार 427 वृक्षों का रोपण किया गया है। हरियाली अमावस्या पर 75 हजार 934 पौधों का रोपण किया गया। जिला शहरी विकास अभिकरण द्वारा जिले की 13 नगरीय क्षेत्रों में 2 हजार 599 पौधों का रोपण किया गया।

 

#Chambal division

Source : Agency

पाठको की राय