Friday, October 23rd, 2026

सौ से ज्यादा ई-एफआईआर निरस्त, थाने में भी दर्ज करवा रहे शिकायत

भोपाल
प्रदेश पुलिस भले ही ई-एफआईआर के ट्रायल रन को सफल मान रही हो, लेकिन उसमें एक बड़ी परेशानी पुलिस के सामने खड़ी कर दी है। कुछ लोग पुरानी एफआईआर पर एक्शन नहीं होने के चलते नए सिरे से ई-एफआईआर करने लगे हैं। ऐसे कई प्रकरण ई-एफआईआर के बाद सामने आए हैं।

हालांकि इससे फरियादी की पुरानी एफआईआर पर संबंधित थाने की पुलिस को एक्शन में आना पड़ रहा है। ई-एफआईआर के लिए कुछ नियम तय किये गए थे, लेकिन फरियादी न्याय की आस में इस नियम को दरकिनार कर ई-एफआईआर कर रहे हैं। इस तरह 107 एफआईआर ऐसी हो गई जिनका या तो दोहराव हो गया, या जिसमें आरोपी ज्ञात हैं या घटना में मारपीट का जिक्र है।

ऐसी ई-एफआईआर को निरस्त किया गया है। नियम अनुसार ई-एफआईआर नहीं होने पर भले ही इसे निरस्त करने काम  पुलिस का बढ़ गया हो, लेकिन इससे फरियादी को राहत मिल रही है। एफआईआर में दोहराव होने के कारणों में यह सामने आ रहा है कि कुछ पुरानी एफआईआर पर संबंधित थाने ने एक्शन ही नहीं लिया, अब पुलिस को अपनी हर एफआईआर पर एक्शन लेने का प्रेशर बढ़ने से फरियादी को राहत मिल रही है।

 

Source : Agency

पाठको की राय