पटना के 99 हजार से ज्यादा लोगों को बाढ़ राहत के तौर पर मिलेंगे इतने रुपए
पटना
पटना जिले के 20 प्रखंडों में 99 हजार से अधिक ऐसे लोग हैं, जिन्हें बाढ़ राहत की राशि प्रदान की जाएगी। ऐसे लोगों का डाटा अपलोडिंग का काम पूरा कर लिया गया है। जिले में कुल 99 हजार 607 लाभुकों का डाटा अपलोडिंग हो चुका है। इस कार्य की मॉनिटरिंग अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा की जा रही है। जिन प्रखंडों में बाढ़ राहत के लाभुकों का पोर्टल पर डाटा अपलोड कर दिया गया है, उसमें अथमलगोला 5589, बख्तियारपुर 5584, बाढ़ 562, बेलछी 20, दानापुर 3052, दनियावां 161, धनरूआ 13611, फतुहां 23913, घोसवारी 15, खुसरूपुर 4636, मनेर 9656, मसौढ़ी 136, मोकामा 1596, नौबतपुर 2795, पालीगंज 1164, फुलवारीशरीफ 546, पुनपुन 14619, संपतचक 885, पटना सदर 10 हजार 946 लोग शामिल हैं।
जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी अंचल अधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को सभी आवश्यक अग्रिम तैयारी करने का निर्देश दिया है। इस क्रम में नाव का निबंधन, नाविकों की सूची, आश्रय स्थल का चयन करने के अतिरिक्त बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के बीच उपस्थित होकर लोगों का हाल-चाल जानना तथा उनकी समस्या का समाधान करने को कहा गया है।

पाठको की राय