Thursday, October 22nd, 2026

मंगलवार को 52 हजार से अधिक कोरोना जाँच

भोपाल

प्रदेश में मंगलवार को 52 हजार 206 कोरोना जाँच की गईं। कुल 10 कोरोना के नए पॉजिटिव प्रकरण आए। इनमें से भोपाल और शहडोल में 3-3, होशंगाबाद में 2 और जबलपुर एवं राजगढ़ में एक-एक नवीन पॉजिटिव प्रकरण पाये गये, जबकि 12 कोरोना रोगी स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। मंगलवार को एक लाख 6 हजार 771 व्यक्तियों को वैक्सीन डोज लगाई गई।

 

#कोरोना जाँच

Source : Agency

पाठको की राय