Saturday, October 24th, 2026

21 सितम्बर शाम 6 तक 4 लाख 36 हजार से अधिक का टीकाकरण

भोपाल

कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में मंगलवार 21 सितम्बर की शाम तक 4 लाख 36 हजार 622 कोरोना वैक्सीन के टीके लगाये गये। कुल टीकाकरण में 2 लाख 63 हजार 700 से अधिक महिलाओं और एक लाख 72 हजार 700 से अधिक पुरुषों को टीके लगाए गए। मंगलवार को हुए टीकाकरण में पुरुषों से अधिक महिलाओं को कोरोना के टीके लगाए गए।

एम.डी. एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण में मंगलवार और शुक्रवार के दिन गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं का टीकाकरण किये जाने का प्रावधान है। पूर्व में मंगलवार और शुक्रवार को चिकित्सा महाविद्यालय, जिला चिकित्सालय और सिविल अस्पताल में महिलाओं के टीकाकरण केन्द्र बनाये गये थे। मंगलवार 21 सितम्बर को कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों को उप स्वास्य्ं केन्द्र स्तर पर भी संचालित किया गया।

आज कोरोना के मात्र 8 रोगी मिले

मंगलवार 21 सितम्बर को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मात्र 8 प्रकरण आये। इनमें जबलपुर में 3, भोपाल और निवाड़ी में 2-2 और ग्वालियर में एक नवीन पॉजिटिव प्रकरण आया। जबकि 14 रोगी स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। आज प्रदेश में 61 हजार 98 कोरोना जाँच की गईं।

 

 

 

#टीकाकरण

Source : Agency

पाठको की राय