Wednesday, October 21st, 2026

20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में 4 करोड़ 58 लाख से अधिक पौधे रोपित:- वनमंत्री डॉ.शाह

भोपाल

वन मंत्री डॉ.कुंवर विजय शाह ने कहा है कि वन विभाग द्वारा ग्रीन इंडिया मिशन में पिछले चार वर्ष में 20 हजार 98 हेक्टेयर क्षेत्र उपचारित कराकर 4 करोड़ 58 लाख 4 हजार से अधिक पौधों का रोपण कराया गया है। इस पर 90 करोड़ रूपये व्यय हुए हैं।

वनमंत्री डॉ.शाह ने बताया कि 4 हजार 27 परिवारों को रोजगार के वैकल्पिक स्त्रोत उपलब्ध कराने के लिए मिशन में विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया। वनो पर जलाऊ लकड़ी का दबाव कम करने के मकसद से 4618 ऊर्जा के अतिरिक्त साधन प्रेसर कुकर, सोलर कुकर आदि का वितरण कराया जा चुका है।

इसी तरह ईको सिस्टम इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट में इस वर्ष 600 हेक्टेयर क्षेत्र में अग्रिम कार्य और 2424 हेक्टेयर क्षेत्र में रख-रखाव का कार्य कराया जा रहा है। परियोजना गतिविधियों से 30 समितियों में संलग्न 25 हजार 616 ग्रामीणों को लाभ दिलाया जा रहा है।

 

#पौधे रोपित

Source : Agency

पाठको की राय