Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

देश में 24 घंटे के अंदर 3800 से ज्यादा मौतें, नए मामले फिर 2 लाख पार

 नई दिल्ली 
भारत में कोरोना की दूसरी लहर थोड़ी मंद पड़ रही है। पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के कुल 2 लाख 11 हजार 275 नए मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, कोरोना से हो रही मौतों का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। एक दिन में 3 हजार 841 लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे के अंदर कुल 2 लाख 82 हजार 924 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। इसी के साथ अब देश में कोरोना के ऐक्टिव केस घटकर 24 लाख 15 हजार 761 पर आ गए हैं। वहीं, अब कोरोना से संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 2 करोड़ 46 लाख 26 हजार से ऊपर पहुंच गया है तो वहीं अब तक इस संक्रमण ने देश में 3 लाख 15 हजार 263 लोगों की जान ले ली है।

20 करोड़ टीके लगाने वाला दूसरा देश बना भारत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के बाद भारत कोविड-19 टीकों की 20 करोड़ से अधिक खुराक लगाने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है। मंत्रालय ने बताया कि भारत ने 130 दिन में यह टीकाकरण पूरा किया, जबकि अमेरिका ने 124 दिन में इतने लोगों को टीका लगाया।

 

#नए मामले

Source : Agency

पाठको की राय