Thursday, October 22nd, 2026

नवंबर में 38 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को मिली 791 करोड़ की सब्सिडी

भोपाल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में राज्य शासन द्वारा अटल गृह ज्योति योजना में माह नवंबर 2022 में 29 लाख 30 हजार 552 घरेलू उपभोक्ताओं को लगभग 150 करोड़ 7 लाख रूपये एवं अटल किसान ज्योति योजना में 8 लाख 77 हजार 943 कृषि उपभोक्ताओं को 641 करोड़ 43 लाख की सब्सिडी दी गई है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि अटल गृह ज्योति योजना एवं किसान ज्योति योजना में नवंबर माह में 38 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता ने लाभ उठाया है।

 

 

#सब्सिडी

Source : Agency

पाठको की राय