Tuesday, October 20th, 2026

21 देशों के 250 से अधिक NRIs ने लगातार 14 घंटे मध्य प्रदेश के मतदाताओं से की बात

भोपाल.
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भाजपा विदेश विभाग द्वारा #Vote4MP  कैंपेन के अन्तर्गत Global Call-A-Thon  का आयोजन विदेश विभाग के प्रदेश संयोजक रोहित गंगवाल के नेतृत्व में दिनांक 29 अक्टूबर 2023 को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक किया गया।

Call-A-Thon के माध्यम से विश्व के करीब 21 देशों के 250 से अधिक NRIs जैसे यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, यूके, बहरीन, कुवैत, जापान, यूएई, सिंगापुर, पोलैंड, हांगकांग, नाइजीरिया, नॉर्वे, डेनमार्क, मलेशिया, कनाडा, केन्या, रूस, दक्षिण अफ्रीका “फिर इस बार भाजपा सरकार“ के संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार 14 घंटे, 15 से 20 हजार मध्यप्रदेश के मतदाताओं को कॉल कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह किया।

इस कैंपेन का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं के साथ प्रभावी ढंग से जुड़ना और भाजपा के समर्थन में चुनावी माहौल तैयार करना था। विदेश विभाग मध्यप्रदेश के संयोजक गंगवाल ने बताया कि Call-A-Thon  के माध्यम से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव हेतु अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचकर उनसे संवाद किया और प्रचंड बहुतमत से भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपील की।

 

#250 NRIs

Source : Agency

पाठको की राय