Friday, October 23rd, 2026

2 हजार से अधिक आए हैं आवेदन इसलिए प्रत्याशी घोषित करने में लग रहा हैं समय: सिंहदेव

रायपुर
हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य कर्मचारियों से कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य और उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सभी से हाथ जोडकर अपील करता हूं कि लोगों के स्वास्थ्य, जान के साथ खिलवाड़ ना करें। उनकी बात सुन ली गई है, पहली भी सुन ली गई थी। कुछ लोग रहते है संगठन के लोग जो अपने आप को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे चीजों को बल देते है। कई माध्यमों से लगातार उनके प्रतिनिधियों से बातचीत हो रही है नहीं होती है तो हमारे पास विकल्प नहीं रहता है। 2 हजार से अधिक आवेदन आए हैं, सभी की शॉर्ट लिस्टिंग हो रही है इसलिए प्रत्याशी घोषित करने में समय तो लगेगा, पर जल्द ही प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सिंहदेव ने कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची पर भाजपा के तंज पर कहा कि हमने सरकार में रहकर 5 साल काम किया है। हमने सभी के लिए काम किया है। हमको उसे बात का भरोसा है। सब कुछ देखकर सबसे अच्छे से फीडबैक लेकर जारी करेंगे। 2 हजार से अधिक आवेदन आए हैं सभी की शॉर्ट लिस्टिंग हो रही है, इसलिए समय तो लगेगा। अप्रिय कार्यवाही करने का परिवर्तन यात्रा को लेकर सुरक्षा की मांग पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि 2024 में जो परिवर्तन होने वाला है, उसको भाजपा ध्यान में रख रही है, अब दिल्ली में परिवर्तन होगा। कौन सा ऐसा फीडबैक आया है, जिसमें इनको चिंता हो रही है। ज्वाइंट कमांड है, अर्ध सैनिक, केंद्रीय बल भी रहते हैं।

 

#Singhdev

Source : Agency

पाठको की राय