Wednesday, October 21st, 2026

छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए ढाई करोड़ से अधिक टीके लगे

रायपुर
छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए अब तक (18 नवम्बर तक) ढाई करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। कोरोनारोधी टीके की पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर प्रदेश भर में कुल दो करोड़ 52 लाख 50 हजार 302 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश के एक करोड़ 67 लाख 50 हजार 713 लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए पहला टीका लगाया जा चुका है, जबकि 85 लाख नागरिकों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।

प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक के 92 प्रतिशत और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 77 प्रतिशत नागरिक पहला टीका लगवा चुके हैं। इन दोनों आयु वर्गों में पहला टीका लगवा चुके क्रमश: 65 प्रतिशत और 39 प्रतिशत लोगों को दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है। राज्य में 45 वर्ष से अधिक के 41 लाख 39 हजार 664 और 18 से 44 आयु वर्ग के 38 लाख 17 हजार 199 लोग कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगवा चुके हैं।

 

#Chhattisgarh

Source : Agency

पाठको की राय