Monday, October 19th, 2026

100 से ज्यादा आईएएस अफसरों को मिलेगा न्यू ईयर गिफ्ट, योगी सरकार बना रही है यह योजना

यूपी
उत्तर प्रदेश के 100 से अधिक आईएएस अफसरों को नए साल पर पदोन्नति का तोहफा देने के लिए विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक (डीपीसी) कराने की तैयारी शुरू हो गई हैं। नियुक्ति विभाग ने 27 या 28 दिसंबर को डीपीसी कराने के लिए समय मांगा है। पदोन्नति के बाद 1 जनवरी को आदेश जारी कर दिया जाएगा।

वर्ष 1997 बैच के महेंद्र प्रसाद अग्रवाल, डा. हरिओम, डा. शन्मुगा सुंदरम एमके व कामिनी चौहान रतन को सचिव से प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नति दी जानी है। वर्ष 2006 बैच के कौशल राज शर्मा, डा. सारिका मोहन, जुहेर बिन सगीर, सेल्वा कुमारी जे, प्रांजल यादव, डा. हृषिकेश भास्कर यशोद, अभिषेक प्रकाश, राजेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र प्रताप पांडेय, शाहिद मंजर, अब्बास रिजवी व शकुंतला गौतम विशेष सचिव से सचिव पद के पदोन्नत होंगे। इसके अलावा वर्ष 2009 बैच के 39 आईएएस अफसरों को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड से सेलेक्शन ग्रेड दिया जाएगा। वर्ष 2013 बैच के 31 अफसरों को सीनियर टाइम स्केल से जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड पे दिया जाएगा।

 

#आईएएस अफसरों

Source : Agency

पाठको की राय