Thursday, October 22nd, 2026

कांग्रेस के 36 हजार करोड़ के विकास कार्य देखने दूरबीन लेकर निकले मूड़त

रायपुर.
छत्तीसगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सभी पार्टी के नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा में दूरबीन से विकास ढूंढो अभियान की शुरुआत की है। राजेश मूणत समेत बीजेपी के कार्यकर्ता रायपुर के सभी दिशाओं में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए विकासकार्यों को ढूंढने निकले। यह अभियान पूरे रायपुर पश्चिम विधानसभा में चलाया गया है। इस दौरान राजेश मूणत के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने दूरबीन लेकर रायपुर पश्चिम का भ्रमण करते हुए 'अउ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो' के नारे भी लगाए।
राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम एक शासकीय भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान हास्यास्पद बयान और झूठ बोले थे। सीएम ने कहा था कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रायपुर शहर में बीते तीन महीनों में हुआ विकास कार्य भाजपा के 15 साल के कार्यकाल से अधिक है। इस बात पर राजेश मूणत ने बघेल को उनके साथ रायपुर पश्चिम विधानसभा का दौरा करने का न्योता देते हुए कहा था कि अगर भूपेश बघेल की बात सही है, तो वह साथ चलकर कांग्रेस शासनकाल के विकासकार्यों को दिखाएं।

मूणत ने कहा कि बीते 15 सालों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में अनगिनत स्वर्णिम विकास के कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के लोक निर्माण विभाग का मंत्री रहते हुए स्वयं रायपुर शहर में आधारभूत संरचनाओं का निर्माण प्राथमिकता लेकर और हर क्षेत्र के उन्नयन में भेदभाव पूर्ण जनहित का कार्य किया है। मूणत ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में शहर को अपराध गढ़ और खोदापुर बनाने के सिवाय कोई दूसरा काम नही हुआ है। मूणत ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने उनका आमंत्रण स्वीकार ना करके अपना झूठ स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि दूरबीन के माध्यम से कांग्रेस के शासनकाल में हुए विकास ढूंढने की कोशिश किए जो कि असफल साबित हुई है।
राजेश मूणत ने कहा कि हम भूपेश बघेल के दावों के सच जानने बीते तीन महीने में 36 हजार करोड़ के काम को ढूंढने निकले थे। इस दौरान हमें कांग्रेस का एक भी विकास कार्य नहीं दिखा। केवल विज्ञापनों, होर्डिंग, पोस्टर में छपी कांग्रेस नेताओं की तस्वीरों में ही विकास दिखाई दिया। मूणत ने कहा कि जनता ने तय कर लिया है कि उन्हें नाम वाला नहीं, बल्कि काम वाला विकास चाहिए। आने वाले चुनाव में रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के खिलाफ मतदान करके भूपेश को सबक सिखाएंगी।

 

#Moodat Raipur came out with binoculars

Source : Agency

पाठको की राय