Sunday, October 25th, 2026

आज बिहार में दस्तक देगा मानसून 

 पटना 
मानसून बिहार की सीमा बागडोगरा के पास कमजोर पड़ गया है। शनिवार की शाम तक राज्य में दस्तक देने के प्रबल आसार हैं। यह राज्य के पूर्वी भाग से सूबे में प्रवेश करेगा। इसके बाद अगले तीन दिनों तक झमाझम बरसेगा। इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा बह सकती है। एक-दो जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं। इधर, शुक्रवार को राज्य में कुछ जगहों पर जोरदार बारिश हुई। 

वज्रपात से सात लोगों की मौत हो गई। फतुहा में चार, वैशाली में एक और खगड़िया में दो लोग ठनका की चपेट में आ गए। मौसम विज्ञानी चंदन कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कई जगह प्री मानसून की बारिश दर्ज की गई है। इनमें इटाढी और सिसवन में 70 मिमी, बेलहर में 60 मिमी, अधवारा में 50 मिमी, सूर्यगढ़ा में 40 मिमी, शेरघाटी, तारापुर और दिनारा में 20 मिमी बारिश हुई।

 

#मानसून 

Source : Agency

पाठको की राय