Sunday, October 25th, 2026

मानसून: कहीं तेज तो कहीं हल्की हो रही बारिश

भोपाल
 बंगाल की खड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसके कारण प्रदेश में कहीं तेज बारिश तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार  भोपाल  में आज हल्की से मध्यम बारिश का  दौर रूक रूक कर चलता रहेगा। मानसून के नए सिस्टम के कारण अगले तीन दिनों तक  इसी तरह बारिश होती रहेगी। इसे बाद दो दिन तक 24 अगस्त तक कुछ हिस्सों में पानी गिरेगा, जबकि 25 से प्रदेश भर में सिर्फ गरज-चमक की स्थिति रहेगी।

वर्तमान में लो प्रेशर एरिया के दुर्बल होने के बाद चक्रवातीय एक्टिव झारखंड के ऊपर सक्रिय है, साथ ही उत्तर अक्षांश के सहारे हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। मानसून ट्रफ फिरोजपुर, नरनौल, उरई, सीधी, जमशेदपुर और दीघा से होते हुए पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक फैली है, जबकि उत्तर-दक्षिण ट्रफ विदर्भ-तेलंगाना से लेकर रायल सीमा-तमिलनाडु तट तक है। इसका प्रभाव से रिमझिम बारिश का दौर  36 घंटों तक चल सकता है।

अगले 24 घंटों के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि आसमान में बादल छाये रहेंगे और दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। शाम को बारिश का तेज दौर शुरू हो सकता है। पिछले 24 घंटों में शहर में 4.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

 

#Monsoon

Source : Agency

पाठको की राय