Saturday, October 24th, 2026

एक साथ हो गया मंकीपॉक्स, कोविड 19 और HIV संक्रमण

यह सुनकार आप हैरान-परेशान हो सकते हैं कि इटली का एक शख्स एक ही समय में कोविड 19, मंकीपॉक्स और एचआईवी, तीनों से ही संक्रमित पाया गया। गले में खराश, सिरदर्द, थकावट, बुखार  और जलन की शिकायत के बाद टेस्ट में यह बात सामने आई। यह दुनिया का पहले ज्ञात मामला है, जब कोई शख्स इन तीनों बीमारियों से एक साथ संक्रमित पाया गया हो।

'जर्नल ऑफ इन्फेक्शन' में छपी रिपोर्ट में इस शख्स का नाम नहीं बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह शख्स 5 दिनों के ट्रिप पर स्पेन गया था और वहां से लौटने के 9 दिनों बाद उसमें ये सारे लक्षण दिखने लगे। लक्षणों के तीसरे दिन शख्स के कोविड 19 से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई। उसके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चकत्ते के बाद दाने भी आ गए। घबराकर वह शख्स अस्पताल के इमर्जेंसी डिपार्टमेंट में पहुंचा और और उसके बाद उसे संक्रमण रोग विभाग में रेफर कर दिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमित शख्स के शरीर के अन्य भागों के साथ-साथ मलद्वार वाले हिस्से में भी घाव हो गए थे। फिर टेस्ट रिपोर्ट में मंकीपॉक्स  और एचआईवी संक्रमण भी कन्फर्म हो गया है। SARS-CoV-2 जीनोम की सीक्वेन्सिंग में यह पता चला कि उन्हें ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट BA.5.1 का संक्रमण हुआ है, जबकि उन्हें फाइजर की वैक्सीन की दोनों डोज दी गीई थी। पूरे मामले की केस स्टडी जर्नल में 19 अगस्त को छपी थी। कोविड 19 और मंकीपॉक्स से रिकवर होने के बाद उन्हें अस्पताल से  डिस्चार्ज कर दिया गया था। अब एचआईवी संक्रमण का इलाज होना है।

 

#Monkeypox#Kovid 19

Source : Agency

पाठको की राय