Wednesday, October 21st, 2026

दंडी स्वामी मोहनानंद की पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनी

अमिताभ पाण्डेय
भोपाल । ( अपनी खबर)

अनंत विभूषित ब्रह्मलीन दंडी स्वामी मोहनानंद की नवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धालुजनों ने उनका पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर भोपाल की लाल घाटी के समीप मनुआभान टेकरी स्थित दंडी सेवा आश्रम में सुंदरकांड और विशेष पूजा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आश्रम के प्रमुख शंभवानंद महाराज , प्रबंधक अशोक तिवारी , समाजसेवी श्याम विजयवर्गीय, आनंद सबधानी , राम रैनवाल, जगदीश यादव, प्रहलाद यादव ,प्रणय शर्मा , मनोज वर्मा, संजय मारोठा, कन्हैयालाल श्रीमाली, दीपेश यादव, बी के शुक्ला , गंगाराम, गायत्री परिवार के अनिल व्यास ने ब्रह्मलीन स्वामी मोहनानंद के मार्गदर्शन में हुई धार्मिक गतिविधियों को याद किया। उनको याद करते हुए धर्म प्रसार के कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजन में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। प्रसाद ग्रहण करने के कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

#Money

Source : Agency

पाठको की राय