Saturday, October 24th, 2026

पिता का इलाज कराने अस्पताल आई नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, आरोपी युवक फरार

धमतरी
कुरूद के सिविल अस्पताल में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां एक अज्ञात आरोपी युवक ने अपने पिता का इलाज कराने के लिए आई नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की.

पीड़ित लड़की ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने पिता की बीमारी का इलाज कराने आई थी. एक युवक अस्पताल परिसर में रात में आया और लड़की के पिता किसी जगह गिर गए हैं, बोलकर अंधेरे में ले गया.

जहां आरोपी युवक ने लड़की से छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी दी. लड़की ने किसी तरह खुद को बचाया और भागकर अस्पताल के स्टाफ से मदद मांगी. तब तक आरोपी मौके से भाग गया था.

लड़की के घरवालों ने बताया कि एक अज्ञात युवक अस्पताल में आया और उनकी बेटी को नींद से जगा दिया, फिर लड़की के पिता के कहीं गिर जाने की बात कह कर बाहर ले गया. रात के अंधेरे का फायदा उठाकर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. अस्पताल परिसर में छेड़छाड़ की घटना के बाद से महिलाओं और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है.

अब इस मामले में कुरूद थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

 

#Molestation

Source : Agency

पाठको की राय