Friday, October 23rd, 2026

वीआईपी एरिया में छेड़छाड़,कुछ ही देर में पकड़े गए दोनों आरोपी

रायपुर। किसी की सजगता किसी मामले में मददगार साबित हो सकती है। ऐसा ही मामला है जब लड़की से वीआईपी इलाके में दो मनचले युवक छेड़छाड़ करते हैं,वहीं राह चलते कार चालक इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर देता है। पुलिस तत्काल हरकत में आती है और आरोपी पकड़ भी लिए गए। लेकिन पीड़िता ने कोई शिकायत अपनी ओर से पुलिस में दर्ज नहीं कराई थी।

 सुरक्षित माने जाने वाले इलाके शंकर नगर में एक कार सवार ने वहां से गुजरते हुए देखा कि दो बदमाश एक लड़की को छेड़ रहे हैं। उसने तुरंत मोबाइल निकालकर घटना का वीडियो बना लिया और उसे इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया। मामले के सामने आने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस हरकत में आई। वीडियो में दिख रही गाड़ी की नंबर प्लेट के आधार पर गाड़ी की पहचान की और इसके बाद दोनों को बदमाशों को पुलिस ने खोज निकाला। सिविल लाइन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्वयं प्रार्थी बनते हुए पहले अपराध दर्ज किया। इसके बाद नितिन शर्मा और राजू शर्मा को गिरफ्तार करने के साथ गाड़ी को जब्त कर ली। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय