Thursday, October 22nd, 2026

रिवर पार्क में मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक

बागपत
रिवर पार्क के जैन नगर में स्थित श्री 1008 चिंतामणि भगवान पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।

जैन धर्म के विद्धान और प्रसिद्ध समाजसेवी शिखर चन्द जैन ने धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक की पूजा को सम्पन्न कराया। उन्होंने बताया कि इस मन्दिर मे प्रथम बार 108 कलशों द्वारा भगवान का महामस्तकाभिषेक किया गया। इस महोत्सव में भगवान के अभिषेक और निर्वाण लड्डू चढ़ाने के लिये दूर-दराज क्षेत्रों से आये सैंकड़ों जैन श्रद्धालुओ ने भाग लिया। पूरा मंदिर भगवान पार्श्वनाथ की जय-जयकार के नारों व घंटे-घड़ियालों से गूंज उठा। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष नगेन्द्र जैन गोयल, महामंत्री ईश्वर सिंह जैन, सह प्रबंधक प्रदीप जैन, राहुल जैन, अरविन्द जैन उर्फ बंटी, विवेक जैन जयचन्दा, अजय जैन जयचन्दा, विपुल जैन पत्रकार, संतोष जैन, नेहा जैन, दीपिका जैन, पवन जैन, ऋषभ जैन सहित सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद थे।

 

#Moksha Kalyanak

Source : Agency

पाठको की राय