Sunday, October 25th, 2026

दंतेवाड़ा पहुंचकर मोहन मरकाम ने दी झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि, शहीद महेंद्र कर्मा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

दंतेवाड़ा

देश के सबसे बड़े नक्सली हमलों में से एक झीरम घाटी घटना को 10 साल बीत चुके हैं। आज ही के दिन झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस के नेताओं समेत 32 लोगों की हत्या की थी। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने झीरम घाटी के शहीदों को ट्विट करके श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा है कि 'है नमन उनको कि जो देह को अमरत्व देकर,इस जगत में शौर्य की जीवित कहानी हो गये हैं !एक दशक पूर्व आज ही के दिन नक्सलियों द्वारा किये गये कायरता पूर्ण हमले में शहीद हुए हमारे शीर्ष नेताओं, कार्यकतार्ओं एवं वीर जवानों के शहादत दिवस पर शत् शत् नमन करता हूँ। झीरम हमले में शहीद हुए हमारे सभी नेताओं एवं वीर जवानों की शहादत को अनंत काल तक याद किया जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय