मोहन कैबिनेट का गठन जल्द हो सकता है
भोपाल
शपथ ग्रहण के बाद अब अटकलें लगाई जा रही है कि अब जल्द ही मोहन कैबिनेट का गठन हो सकता है। गौरतलब है कि दिल्ली में पार्टी हाईकमान के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ बैठक भी हो चुकी है। जिसमें तय किया गया है कि लोकसभा चुनाव तक कैबिनेट का स्वरूप छोटा ही होगा। जिसकी अहम वजह राज्य पर अनावश्यक वित्तीय बोझ को भी कम करना बताई जा रही है।
सूत्रों की मानें तो पार्टी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद सिंह पटेल को लेकर फिलहाल पार्टी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है, इसलिए देर रात तक शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची तैयार होगी।
क्या बोले मोहन यादव?
मंत्रिमंडल गठन को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा कि कौन-कौन मंत्री मध्य प्रदेश में बनेंगे। राष्ट्रीय संगठन स्टार पर इसकी तैयारी चल रही है

पाठको की राय