Friday, October 23rd, 2026

मप्र आइएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने मोहम्मद सुलेमान

भोपाल
स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अपर मुख्‍य सचिव मोहम्‍मद सुलेमान को मप्र आइएएस एसोसिएशन का नया अध्‍यक्ष बनाया गया है। सुलेमान 1989 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। आइएएस एसोसिएशन के अध्‍यक्ष का पद 1988 बैच के अधिकारी आइसीपी केशरी के सेवानिवृत्त होने से रिक्त हुआ था। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श करने के बाद मोहम्मद सुलेमान को अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया। एसोसिएशन हर दो साल में सम्‍मेलन आयोजित करती है। यह सम्‍मेलन इस वर्ष आयोजित किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था।

 

#मोहम्मद सुलेमान

Source : Agency

पाठको की राय