Wednesday, October 21st, 2026

मोदी ने यूनान के प्रधानमंत्री से बातचीत की

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस के साथ फोन पर बातचीत की तथा व्यापार, रक्षा और शिपिंग में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।
श्री मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, “कल प्रधानमंत्री मित्सोताकिस के साथ सार्थक बातचीत हुई। भारत-यूनान रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता जतायी गयी। हमारा लक्ष्य व्यापार, रक्षा, शिपिंग और कनेक्टिविटी में अपने सहयोग को गहरा करना है। यूनान यूरोपीय संघ के भीतर भी भारत के लिए एक मूल्यवान भागीदार है।”
यूनान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि श्री मित्सोताकिस ने निकट भविष्य में भारत में मुंबई और बैंगलोर में अपने देश द्वारा दो नए वाणिज्य दूतावास खोलने पर चर्चा की। उन्होंने 2025-2026 की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में ग्रीस के कार्यकाल के संदर्भ में दोनों देशों के बीच सहयोग पर भी चर्चा की।

 

 

#Modi discusses strengthening

Source : Agency

पाठको की राय