मोदी सरकार के पास राहुल गांधी के सवालों का जवाब नहीं-विकास
रायपुर
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने भाजपा के जगदलपुर में आयोजित चिंतन शिविर में बढ़ती महंगाई को लेकर किसी तरह का चिंतन न किए जाने को भाजपा नेताओं के नियत में खोट बताया है। उिपाध्याय ने ये भी कहा कि राहुल गांधी के पूछे सवालों का मोदी सरकार के पास अब कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कल पूछा था गैस और तेल से कमाए 23 लाख करोड़ रुपये कहां गए?
उपाध्याय दिल्ली से जारी एक बयान में कहा कि छत्तीसगढ़ में अपनी जनाधार खो चुकी भाजपा अब चिंतन करने भी असल मुद्दे को भूल रही है।उन्होंने कहा, भाजपा आदिवासी अंचल बस्तर में चिंतन शिविर में इस बात को भूल गई कि आज देश व प्रदेश में जो मुख्य मुद्दा चिंतन करने की है वो बढ़ती महंगाई है। लेकिन इस पर कोई चिंता नहीं किया गया। जबकि पूरा देश इस पर आज चिंता कर रही है। भाजपा के तमाम नेता इससे इतर इस चिंतन शिविर में जिस तरह से जश्न मना कर नाच रहे हैं उससे साफ जाहिर है कि उन्हें आमजन की कोई चिंता नहीं है।
आज मोदी सरकार इस कदर फेलियर हो चुकी है कि उससे देश चलाई नहीं जा रही है। मोदी की हर योजना रेत पर घर बनाना साबित हो रही है। उन्होंने कहा,हमारे नेता राहुल गांधी के सवालों का मोदी सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। जो प्रधानमंत्री रिपोर्ट कार्ड देने की बात करता था वह आज गैस और तेल से कमाई की गई 23 लाख करोड़ रुपये कहां गए का हिसाब दे नहीं पा रही है। जीडीपी किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति को दशार्ता है। इससे पता चलता है कि देश का विकास किस तरह हो रहा है। इसी साल जनवरी से मार्च के मुकाबले अप्रैल से जून के बीच तीन महीनों में उत्पादन में क?ीब 17 फीसदी की गिरावट आई है। यानी हालात ऐसे नहीं हैं कि ढोल-नगाड़े पीटने शुरू कर दिए जाएं।

पाठको की राय