Tuesday, October 20th, 2026

जबलपुर स्टेशन की बिल्डिंग में आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी

जबलपुर
 रेल मंत्रालय ने स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत स्टेशनों पर बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की योजना बनाई है। जिसमें भारतीय रेलवे ने स्टेशनों के भीतर और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त भूमि का लाभ उठाकर स्टेशनों के पुनर्विकास योजना के तहत एयरपोर्ट स्तर की आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इसी श्रृंखला में पमरे के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर उच्च गुणवत्ता वाले निर्माण सामग्री का उपयोग करके नया लुक दिया जा रहा है।

बिल्डिंग को मौसम के प्रभाव से बचाएगी :

जबलपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नं 6 की ओर के बिल्डिंग मेटल फसाड पाउडर कोटेड : यह प्लेटफार्म नबंर 6 की तरफ एनेक्सी बिल्डिंग मुख्य स्टेशन द्वार के बाहरी हिस्से पर लगाया जा रहा है। ये मेटल फसाड पाउडर कोटेड छिद्रित एल्युमिनियम शीट की होती है। इस धातु का अग्रभाग गैर भार वहन करने वाला है, जो बिल्डिंग को मौसम के प्रभाव से बचाता है। पमरे में पहली बार उच्च तकनीक का इस प्रकार की मेटल उपयोग किया गया है जो कि सौंदर्यीकरण की दृष्टि से अपनी ओर आकर्षित करती है। सफेद रंग से बिल्डिंग के लुक में अधिक सुंदर बनाया जा रहा है। साथ ही पाउडर कोटेड होने के कारण इसकी उम्र भी बढ़ जाती है। कुल 1600 वर्गमीटर फसाड एरिया में यह कार्य किया जा रहा है।


ग्लास फाइबर: प्लेटफार्म नंबर 6 के द्वितीय द्वार की बिल्डिंग के बाहरी फेस पर ग्लास फाइबर कंक्रीट सरंचना का उपयोग किया जा रहा है। यह एक उच्च शक्तिशाली टिकाउ और सौन्दर्य युक्त सामग्री है। इसका रंग सौंदर्य तथा एक समान रूप के लिए सफेद तथा आर्टिस्टिक जाली का रूप दिया गया है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म नंबर 6 के बाहर पैदल यात्रियों के लिए टेंसिल फाइबर फैब्रिक मैटेरियल का उपयोग किया जा रहा है। ये टेंसिल फाइबर सामग्री काफी कम वजन और रखरखाव में सुविधाजनक रहती है। इस फाइबर को रिसाइकिल करके पुनः उपयोग में ला सकते हैं। सौंदर्यीकरण देने के लिए रेड कलर से कॉन्ट्रेस का उपयोग किया गया है। साथ ही यात्रियों के लिए ड्राप एंड गो एवं पिकअप के लिए सुविधाजनक और मानसून मौसम में बचाव से राहत मिलेगी।


जबलपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक के ओर की बिल्डिंग
स्काई सीलिंग: यह एक ट्रांसलूसेंट स्ट्रेच फैब्रिक फाल्स सीलिंग है जो प्लेटफार्म नंबर 1 के कॉनकोर्स एरिया में प्रदान की गई है। इसके ऊपर एलईडी लाइट्स लगाई जा रही है। जिसकी सुन्दरता आंखों को वास्तविक आसमान जैसा प्रतीत होता है। मध्य प्रदेश में इस प्रकार का यह पहला प्रयोग है।

 

#जबलपुर स्टेशन

Source : Agency

पाठको की राय