Sunday, October 25th, 2026

आधुनिक सुविधा बढ़ाई जा रही टीएमएच में, लोगों नहीं होगी अब परेशानी

जमशेदपुर
चैंबर भवन में मंगलवार शाम को टीएमएच के महाप्रबंधक समेत अन्य चिकित्सक गए थे। सिंहभूम चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्यों से संवाद में टीएमएच के महाप्रबंधक डा. सुधीर राय व अन्य चिकित्सकों ने टीएमएच में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। मौके पर एयर वाइस मार्शल डा. सुधीर राय के अलावा डा. श्रीधर प्रधान (चीफ आफ मेडिकल इनडोर सर्विसेस), डा. अशोक कुमार चट्टोराज (चीफ आफ मेडिकल सपोर्ट सर्विसेस), डा. अशोक सुंदर (एचओडी मेडिसिन), डा. देव संजय नाग (सीनियर कंसलटेंट एनेस्थेसिओलाजी), डा. बिनीता पाणिग्रही (एचओडी इमरजेंसी) व डा. रिंकू भार्गव (आरएमओ) उपस्थित थीं।

डाक्टरों ने कहा कि आज टाटा मेन हास्पिटल में लगभग सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं मरीजों को दी जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन की कोशिश है कि शहर के लोगाें को जमशेदपुर के बाहर जाकर इलाज कराने की आवश्यकता न पड़े। आज जो इलाज अस्पताल द्वारा मुहैया कराई जा रही है, उसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी की जा रही है। इस बैठक में अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष नितेश धूत, महेश सोंथालिया, मुकेश मित्तल, सचिव, अनिल मोदी, पीयूष चौधरी, भरत मकानी, कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा, पूर्व अध्यक्ष जीआर गोलछा के अलावा काफी संख्या में व्यापारी-उद्यमी उपस्थित थे।

 

#Modern facilities

Source : Agency

पाठको की राय