Tuesday, October 20th, 2026

कोविड-19 की आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों की हुई मॉकड्रिल

सिवनी 

मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. राजेश श्रीवास्‍तव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्‍टर क्षितिज सिंघल के मार्गदर्शन में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए जिला चिकित्‍सालय सिवनी में कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए मंगलवार 11 अप्रैल 2023 को मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें कोविड पॉजिटिव एम्‍बुलेंस जैसे ही जिला अस्‍पताल मे प्रवेश किया, एम्‍बुलेंस के रूकते ही डॉक्‍टर और ट्रेंड स्‍टॉफ की टीम पहुंच गई।

मरीज का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण किया गया। ऑक्‍सीजन लेबल और टेम्‍प्रेचर की जांच की गई। मरीज के हालात को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। यहां तत्‍काल ऑक्‍सीजन दी गई। दरअसल जिले में कोई कोविड पॉजिटिव नही आया है यह नजारा कोविड से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों के लिए मॉकड्रिल का था। जिसमें जिला चिकित्‍सालय की तैयारियों को परखा गया है। ऑक्‍सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्‍सीजन स्‍टोरेज टैंक, मेडिकल गैस पाईपलाईन सिस्‍टम को पुन: जांचा गया।

साथ ही पीएसए प्‍लांट को प्रात: 11:00 बजे से सायं 03:00 बजे तक पूर्ण क्षमता के साथ चालू रखा गया तथा रैफरल सेवाओं के अंतर्गत एएलएस, बीएलएस एम्‍बुलेंस की उपलब्‍धता एवं परिवहन साधनों की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित की गई। साथ ही कोविड परीक्षण प्रयोगशाला, रैपिड किट की उपलब्‍धता की तैयारियां, चिकित्‍सक स्‍तर पर आवश्‍यक दवाईंयां, ऑक्‍सीजन की उपलब्‍धता, परिवहन की उपलब्‍धता, टेलीमेडिसिन सेवाओं  की उपलब्‍धता आदि सुनिश्चित की गई। साथ ही जब कोई कोरोना संक्रमित मरीज गंभीर हो जाए तो कैसे उसे एम्‍बुलेंस से रैफरल कर तत्‍काल भर्ती करने ऑक्‍सीजन लगाकर उपचार प्रारंभ करना है उसकी भी प्रैक्टिस मॉकड्रिल के द्वारा की गई। तथा स्‍टॉफ को कोविड अनुकूल व्‍यवहार को भी अपनाने की जानकारी दी गई।

मॉकड्रिल के दौरान सिविल सर्जन डॉ. व्‍ही.के. नावकर के द्वारा जिला चिकि‍त्‍सालय की कोविड-19 संक्रमित मरीजो को आवश्‍यक स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं उपलब्‍ध कराने के लिए समस्‍त तैयारियां सुचारू एवं सुव्‍यवस्थित रूप से की गई है। जो कि मॉकड्रिल में दिखाया गया है। मॉकड्रिल में बिस्‍तर क्षमता, उपलब्‍ध मानव संसाधन क्षमता, मेडिकल ऑक्‍सीजन की उपलब्‍धता साथ ही आईसोलेशन बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर सहित बेड की क्षमता, डॉक्‍टर, नर्स, पैरामेडिकल स्‍टॉफ, आयुष डॉक्‍टर, फ्रंटलाईन वर्कर, तैयारियों की उपलब्‍धता देखी गई।

मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी ने कोविड-19 संचरण को सीमित करने के लिए लोगो से अपील की है कि कोविड-19 से घबराएं नही, सावधानी बरतें एवं निम्‍न बातों के अनुपालन करें, कोमार्बिड व्‍यक्तियों और बुजुर्गो द्वारा भीड़भाड़ और बंद स्‍थानों से बचना चाहिये, भीड़भाड़ वाली और बंद जगहों पर मास्‍क पहनना छींकते या खांसते समय नाक और मुंह को ढकने के लिए रूमाल, टिश्‍यू का इस्‍तेमाल करें, हाथों की स्‍वच्‍छता बनाए रखे, हाथो को बार-बार धुले, सार्वजनिक स्‍थानों पर थूकने से परहेज करें।

मॉकड्रिल के दौरान सिविल सर्जन सह मुख्‍य अस्‍पताल अधीक्षक डॉ. व्‍ही.के.नावकर, आरएमओ डॉ. पी. सूर्या, स्‍त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश्‍वरी कुशराम, जिला विस्‍तार एवं माध्‍यम अधिकारी शांति डहरवाल, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. रश्मिरेखा गढ़तिया, जिला डाटा मैनेजर शिखा मेश्राम, एएनएम कुसुम चंद्रवंशी, प्रभारी अस्‍पताल प्रबंधक साधना बघेल तथा जिला चिकित्‍सालय का अन्‍य स्‍टॉफ उपस्थित रहा।

 

#कोविड-19

Source : Agency

पाठको की राय