Saturday, October 24th, 2026

भोपाल में एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन का हमीदिया अस्पताल-भारत भवन में मॉकड्रिल

भोपाल
भोपाल के हमीदिया अस्पताल और भारत भवन में आज सुबह एक दर्जन से ज्यादा आतंकियों ने हमला कर दिया। सूचना पर आननफानन में  एसएसजी के कमांडोज भारत भवन के साथ ही हमीदिया अस्पताल पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे और अपने आॅपरेशन का सफलता पूर्वक अंजाम देकर लोगों को सुरक्षित यहां से निकाल कर आतंकियों को ढेर कर दिया।

 दरअसल राजधानी में गुरुवार से एनएसजी मॉकड्रिल करते हुए एंटी टेरेरिस्ट आॅपरेशन चला रही है। इसके लिए कोलकाता, मुंबई और दिल्ली से एनएसजी की टीम भोपाल आई हुई है। इसके लिए  पहले एक घटनास्थल तैयार किया गया। पहले आतंकियों के द्वारा भारत भवन में  घुसने और कुछ लोगों को बंधक बनाने की जानकारी पुलिस को मिली। इसके बाद पहले प्रदेश की काउंटर इंटेलीजेंस और फिर एनएसजी के कमांडो की एंट्री हुई। इसके बाद हमीदिया अस्तपाल से सूचना मिली कि वहां पर भी आतंकी है। इस सूचना पर एनएसजी के कमांडो हेलीकॉप्टर से हमीदिया अस्तपाल की छत पर उतरे।  मॉक ड्रिल को देखने के लिए एनएसजी के अफसरों के साथ ही मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, एमपी पुलिस के अधिकारी और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

 

#Mockdrill

Source : Agency

पाठको की राय